फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   EX CM Bhupendra Hooda said in Kurukshetra, Farmers upset due to not getting MSP

कुरुक्षेत्र में EX CM भूपेंद्र हुड्डा बोले: MSP नहीं मिलने से किसान परेशान, सड़कों पर उतरने को मजबूर अन्नदाता

Thu, 08 Feb 2024 03:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 08 Feb 2024 03:45 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र पहुंची पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने सरकार परनिशाना साधा। उन्होंने कहा कि हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान हैं। इसी के चलते कांग्रेस विधानसभा सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ रही है जिसकी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
EX CM Bhupendra Hooda said in Kurukshetra, Farmers upset due to not getting MSP
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पिपली पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। हुड्डा ने कहा कि किसानों ने इतने लंबे समय तक आंदोलन किया था, लेकिन सरकार आज तक उन्हें एसपी नहीं दे पाई है। जिसके चलते किसानों फिर से सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। यह सरकार की किसान विरोधी नीतियों का ही परिणाम है।

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान हैं। इसी के चलते कांग्रेस विधानसभा सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ रही है जिसकी तैयारी की जा रही है। कांग्रेस के शासन में हरियाणा प्रदेश खेल से लेकर हर क्षेत्र में देश में अव्वल था। लेकिन आज भ्रष्टाचार बेरोजगारी अपराध में अव्वल है। जहां दूसरे देश अपने नागरिकों को बचाने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं, हरियाणा सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करती है उन्हें इसराइल भेज रही है जो सरकार की बड़ी विफलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed