{"_id":"688fdd6a7d46edda370362a6","slug":"everyones-participation-is-necessary-in-the-security-of-society-councilor-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-139911-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की सुरक्षा में सभी की भागीदारी जरूरी : पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की सुरक्षा में सभी की भागीदारी जरूरी : पार्षद
Mon, 04 Aug 2025 03:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 04 Aug 2025 03:36 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर की पार्षदों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये पर मकान देने या नौकरी पर रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। वार्ड-चार की पार्षद निशा ठकराल और वार्ड-10 की पार्षद ईशा सचदेवा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज की सुरक्षा में सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है।
पार्षदों ने कहा कि हाल के समय में कई शहरों में आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें अपराधी बिना वेरिफिकेशन के मकान किराये पर लेकर या नौकरी करके घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो गए। अब ऐसे मामले शाहाबाद में भी सामने आने लगे हैं। इससे न केवल मकान मालिक या नियोक्ता को नुकसान होता है, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।
पार्षदों ने जानकारी दी कि पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया थाना, पुलिस चौकी या हरियाणा पुलिस की वेबसाइट के माध्यम से आसानी से पूरी की जा सकती है। इसके लिए किरायेदार या कर्मचारी का पहचान पत्र, फोटो और मकान मालिक या नियोक्ता की जानकारी के साथ एक फॉर्म जमा करना होता है। पार्षदों ने कहा कि समाज में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की सुरक्षा के लिए नागरिकों को और अधिक जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है। संवाद