फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Every voter registered in the voter list will have to fill the counting form: SDM

मतदाता सूची में दर्ज हर मतदाता को भरना होगा गणना प्रपत्र : एसडीएम

Tue, 09 Jun 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 09 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Every voter registered in the voter list will have to fill the counting form: SDM
पिहोवा। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर के दौरान ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज प्रत्येक मतदाता को एन्यूमरेशन फार्म (गणना प्रपत्र) भरना जरूरी है। संबंधित बीएलओ घर घर जाकर यह फार्म उपलब्ध करवाएंगे, जिसे संबंधित मतदाता को भरकर बीएलओ को ही वापस देना होगा।
विज्ञापन

एसडीएम अमन कुमार ने सोमवार को उपमंडल कार्यालय में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिहोवा विधानसभा के 1,89,104 वोटरों का 15 जून से 14 जुलाई तक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किया जाएगा। इस विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में नागरिक ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से हिस्सा ले सकते हैं। इस पुनरीक्षण के लिए बीएलओ जिले के प्रत्येक घर पर जाकर फार्म भरवाएगी। बीएलओ को नागरिक स्वयं फार्म जमा करवाते हैं, राजनैतिक पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से जमा करवा सकते हैं। एसडीएम ने नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की। ये कार्य वर्ष 2002 के बाद अब शुरू किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed