{"_id":"67db1ca4c265b439080659aa","slug":"every-section-is-happy-with-the-welfare-policies-of-the-deputy-government-kalsana-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-132847-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग में खुशी : कलसाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग में खुशी : कलसाना
विज्ञापन
शाहाबाद। विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद के गांव डल्लामाजरा में भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। ग्रामीणों ने सुभाष कलसाना और उनके साथियों का स्वागत किया। कलसाना ने कहा कि आज प्रदेश में नायब सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग में खुशी है। देश-प्रदेश में आज तक के इतिहास में केवल भाजपा ने ही जनता से किए हर वादे को पूरा किया है। सुभाष कलसाना ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी वही घोषणा करते हैं, जो पूरी हो सकती है और उसके पूरा होने में कोई तकनीकी अथवा आर्थिक बाधा न हो। उन्होंने बताया कि पूरे देश में केवल हरियाणा ही ऐसा प्रांत है, जहां वृद्ध, विकलांग और विधवाओं को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन मिल रही है।
कलसाना ने ग्रामीणों को बताया कि इस बार शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा का बजट ऐतिहासिक साबित हुआ है। मुख्यमंत्री ने राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों की तर्ज पर हर जिले में एक राजकीय महाविद्यालय को मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित का प्रस्ताव पेश किया है। कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को एक लाख रुपये वार्षिक तक की छात्रवृत्तियां और तीन लाख रुपये से कम आय वाले परिवार में विश्वविद्यालयों में स्थित महाविद्यालयों में बीएससी कोर्सेस में पढ़ रही लड़कियों की ट्यूशन फीस माफ करने का प्रस्ताव सराहनीय है। इस मौके पर रामकरण सरपंच, गुरमीत सिंह, बिट्टू थडोली, मोहित, गौरव सैनी, दीपक आनंद, अधिवक्ता गुरप्रीत बाछल, मनदीप रावा, रीना ढल्ला माजरा, गुलशन निम्मा और विनोद हबाना सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।