फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Every employee, teacher and labourer should contribute equally to the progress of AYUSH University: Prof. Dhiman

आयुष विवि की उन्नति में प्रत्येक कर्मचारी, शिक्षक और श्रमजीवी का समान योगदान : प्रो. धीमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Every employee, teacher and labourer should contribute equally to the progress of AYUSH University: Prof. Dhiman
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने विश्वविद्यालय परिवार के श्रमजीवियों को मिठाई और दीये भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से एकता, सौहार्द और स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीपों का नहीं बल्कि प्रकाश, सद्भाव और आत्मिक पवित्रता का त्योहार है।
विज्ञापन



कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की उन्नति में प्रत्येक कर्मचारी, शिक्षक और श्रमजीवी का समान योगदान है। दीपावली का प्रकाश अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार हमारे अच्छे कर्म समाज और राष्ट्र में सकारात्मकता फैलाते हैं। इस अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने कार्य के प्रति निष्ठावान रहेंगे और विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है, जो हमें एकता, प्रेम और सहयोग का संदेश देता है। हम सब मिलकर विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता के पथ पर अग्रसर करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पंचकर्म विभाग के प्रोफेसर एवं आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजा सिंगला और स्वस्थवृत्त विभाग की प्रोफेसर सीमा रानी सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed