{"_id":"67d33a843fedda28d3029f39","slug":"every-citizen-should-become-a-brand-ambassador-to-make-the-district-clean-beautiful-and-polythene-free-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-132635-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिले को स्वच्छ, सुंदर और पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए हर नागरिक को बनना होगा ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिले को स्वच्छ, सुंदर और पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए हर नागरिक को बनना होगा ब्रांड एंबेसडर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला नगर आयुक्त सतेंद्र सिवाच ने कहा कि जिले को स्वच्छ, सुंदर और पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए नागरिकों को ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभानी होगी। इस शहर के हर नागरिक को अपना घर समझकर शहर को स्वच्छ रखना होगा।
डीएमसी सतेंद्र सिवाच ने कहा कि स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के तहत कुरुक्षेत्र शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयास में युवा पीढ़ी की अहम भूमिका रहने वाली है। इसके लिए युवा पीढ़ी को स्वच्छता अभियान के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा होना पड़ेगा। अहम पहलू यह है कि इस स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में नगर परिषद थानेसर को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिलाने के लिए सीएसआई जीतेंद्र नरवाल, ब्रांड एंबेसडर जसबीर और आईईसी एक्सपर्ट वीरेंद्र कुमार भारद्वाज द्वारा टीम का गठन किया गया है। इस टीम द्वारा महिला और पुरुष को पोर्टल पर सिटीजन फीडबैक की जानकारी दी जा रही है। इसके बाद परिषद की टीम ने सेक्टर सात में स्थित दुकानदारों को डोर टू डोर जाकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सिटीजन फीडबैक देने के प्रति जागरूक किया।
सीएसआई जितेन्द्र नरवाल ने कहा कि उनकी टीम द्वारा सेक्टर सात स्थित चौक से स्टेशन रोड चौक तक दुकानदारों को फीडबैक देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के सभी नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अर्बन की साइट पर जाकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अपनी सकारात्मक फीडबैक दें। जितने ज्यादा नगरपरिषद क्षेत्र के निवासी इसमें फीडबैक देंगे उससे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर परिषद को अच्छी रैंकिंग मिलेगी।