फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Even before Nautapa, power cuts caused problems

Kurukshetra News: नौतपा से पहले ही बिजली कट ने किया परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Even before Nautapa, power cuts caused problems
कुरुक्षेत्र।जिला बिजली भवन। संवाद
कुरुक्षेत्र। नौतपा शुरू होने से पहले ही बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। चिलचिलाती धूप के साथ बिजली की मांग में भारी इजाफा हुआ है, जिसके चलते ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है। शहरों से लेकर गांवों तक बिजली कटौती आम बात हो गई है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) ने इस भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को बिना कट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शहर में 300 नए ट्रांसफार्मर लगाए हैं। इसके बाद भी बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


जिले में बिजली खपत में पिछले साल की तुलना में इस साल अप्रैल माह तक 163 लाख यूनिट की वृद्धि दर्ज की गई है, जो 15 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल अप्रैल तक 1110 लाख यूनिट बिजली की खपत थी, जबकि इस साल यह आंकड़ा 1273 लाख यूनिट तक पहुंच गया। स्थानीय लोगों द्वारा गर्मी से बचने के लिए एयर कंडीशनर और कूलर का बढ़ता उपयोग इसका कारण है। जिले में 15 अप्रैल के बाद से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग और ट्रांसफार्मरों पर दबाव और बढ़ने की आशंका है। उच्च तापमान की स्थिति में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी का डर बना रहता है।
विज्ञापन

निगम कट की समस्याओं से निपटने के लिए एसडीओ स्तर पर कई टीमें गठित कर इससे निपटने की जद्दोजहद कर रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मर आग की चिंगारी छोड़ रहे हैं और उनके पास खड़ा होना भी खतरे से कम नहीं है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शहर में पिछले दो दिनों से बिजली कटौती की जा रही है, जबकि पहले आपूर्ति सुचारू थी। कर्ण कॉलोनी के निवासी हरि नारायण ने बताया कि पिछले दो दिनों से बिजली कटौती की समस्या परेशान कर रही है। गर्मी में बिजली के कट से परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोई कट नहीं लग रहे : मदन गोपाल
यूएचबीवीएन के एसई इंजीनियर मदन गोपाल ने कहा कि निगम उपभोक्ताओं को बिना कट बिजली की आपूर्ति करने के लिए बाध्य है। फिलहाल कोई कट नहीं लग रहे हैं। कहीं कोई पेड़ टूटने की वजह या फिर कहीं लाइन पर काम चल रहा है तो बिजली काटनी पड़ती है। निगम ने स्थिति से निपटने के लिए 300 से अधिक नए ट्रांसफार्मर लगाए है, वहीं एसडीओ लेवल पर टीमें बनी हुई है। किसी भी उपभोक्ता को यदि कोई दिक्कत आ रही है तो मंगलवार को बिजली अदालत में अपनी समस्या लेकर आ सकता है।

कुरुक्षेत्र।जिला बिजली भवन। संवाद

कुरुक्षेत्र।जिला बिजली भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed