फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Even after six months, diabetic patients are not getting insulin at home

Kurukshetra News: छह माह बाद भी मधुमेह रोगियों को घर पर नहीं मिल रही इंसुलिन

Fri, 12 Sep 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 12 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Even after six months, diabetic patients are not getting insulin at home
प्रदीप पिलानिया
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य महानिदेशक के आदेशों की अनदेखी हो रही है। महानिदेशक ने 2 अप्रैल को मधुमेह रोगियों के लिए शुगर इंसुलिन घर पर उपलब्ध करवाने और अस्पताल में मधुमेह क्लिनिक शुरू करने के लिए निर्देश दिए थे। इसके छह माह बीत जाने के बावजूद भी अस्पताल प्रशासन की ओर से इंसुलिन उपलब्ध नहीं करवाई जा रही जिसके चलते रोगियों को निजी दुकानों से इंसुलिन खरीदनी पड़ रही है।
प्रदेश सरकार की ओर से गैर-संचारी रोगाें (एनपी-एनसीडी) की रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम के तहत इन रोगों का अस्पतालों पर बोझ को कम करने के प्रदेश के सभी जिला नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ व एक चिकित्सक के साथ मधुमेह क्लिनिक का संचालन करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

महानिदेशक ने प्रदेश के सभी सीएमओ को एक पत्र जारी कर एनसीडी के गैर संक्रमित रोग निवारण कार्यक्रम के तहत रोगी की स्थिति में सुधार के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से आवश्यकतानुसार घर पर इंसुलिन इंजेक्शन उपलब्ध कराने को कहा था। इसके साथ ही आदेश थे कि मरीजों व उनके तीमारदारों को इंसुलिन लगाने की प्रक्रिया व इसके भंडारण के बारे में प्रशिक्षित भी किया जाए, क्याेंकि इंसुलिन खराब न हो इसके लिए उसे एक सही तापमान में रखने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी जिले के मधुमेह रोगियों को लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल से घर के लिए ओपीडी से इंसुलिन नहीं मिल पा रही है। रोगी बाजार से महंगे दामों पर इंसुलिन खरीदने के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा न ही रोगियों के तीमारदारों के लिए रोगी को इंसुलिन देने का कोई ट्रेनिंग कार्यक्रम का अभी तक आयोजित किया गया है। हालांकि अस्पताल में मधुमेह रोगियों के लिए एक क्लिनिक जरूर बनाया गया है जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ व अन्य चिकित्सक मधुमेह रोगियों का उपचार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed