फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Even after independence, the heroes of Haryana made sacrifices to protect the country's borders: Naib Saini

आजादी के बाद भी हरियाणा के वीरों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में दिए बलिदान : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Even after independence, the heroes of Haryana made sacrifices to protect the country's borders: Naib Saini
कुरुक्षेत्र। आजादी का पर्व जन-जन व हर मन का पर्व है। हर देशवासी के लिए यह गर्व और गौरव का दिन है। आजादी के बाद भी हरियाणा के वीरों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में भी अनेक बलिदान दिए हैं। हमारे सैनिकों ने 1962, 1965, 1971 के विदेशी आक्रमणों व ऑपरेशन कारगिल युद्ध के दौरान वीरता की अद्भुत मिसाल पेश की थी। आज हर घर तिरंगा अभियान से पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा है। हर घर, गली, मुंडेर और हर मोहल्ले में तिरंगा फहरा रहा है। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए। वे वीरवार को स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने ध्वजारोहण किया तो परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने समारोह में शामिल रहे स्कूली विद्यार्थियों के लिए पांच लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत एक जुलाई को ही हमें अंग्रेजों के समय से चले आ रहे गुलामी के प्रतीक तीन कानून से आजादी दिलवाई है। ये तीनों कानून अंग्रेजी शासन को मजबूत करने और उसकी रक्षा के लिए बनाये गए थे। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने से लोगों को जल्द न्याय मिलने और कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने से मुक्ति मिलनी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री ने देश के बंटवारे को 20वीं शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी बताते हुए उसके पीड़ितों की याद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाना शुरू किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना है। आदित्य एल-1 नामक यान सूर्य की कक्षा में स्थापित होकर सूर्य का अध्ययन कर रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने पिछले 10 वर्षों में प्रदेश की जनता को भेदभाव करने वाली वाली व्यवस्था से आजादी दिलाई है। युवाओं को सरकारी नौकरियां पाने में पर्ची-खर्ची से, लोगों को सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ पाने के लिए दफ्तर, दरखास्त और दस्तावेज से, उद्यमियों व कारोबारियों को लालफीताशाही से, गांवों को लाल डोरे के बंधन से, महिलाओं को रसोई के धुएं से आजादी दिलवाई है। पिछले दिनों सरकार ने किसान हित में कुछ नए निर्णय लिए है, जिनमें अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को हमने जड़ से खत्म कर दिया है। साथ ही पिछले आबियाने की 133 करोड 55 लाख 48 हजार रुपये की बकाया राशि भी माफ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रसंशापत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एडीजी लॉ एंड आर्डर संजय कुमार, आईजी सीआईडी सौरव, उपायुक्त सुशील सारवान, पुलिस अधीक्षक जेएस रंधावा, पूर्व मंत्री दवेंद्र शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील राणा, जिप उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, बाबू राम टाया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed