{"_id":"6ae26241afa3b057aa0039f9","slug":"even-a-month-and-a-half-after-laying-the-pipeline-the-public-health-department-has-failed-to-make-arrangements-for-water-supply-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-163372-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पाइपलाइन दबाने के डेढ़ माह बाद भी पानी का इंतजाम नहीं कर पाया जनस्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पाइपलाइन दबाने के डेढ़ माह बाद भी पानी का इंतजाम नहीं कर पाया जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर स्थित मथाना मार्केट में जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछा दी है। हालांकि, डेढ़ माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पानी का इंतजाम नहीं हो पाया है। करीब 400 दुकानदारों और व्यापारियों को पेयजल कनेक्शन मिलने का इंतजार है।
विभाग ने दो माह पहले डक्टाइल पाइप बिछाकर मार्केट तक पेयजल पहुंचाने की मुहिम शुरू की थी। इसका उद्देश्य दुकानदारों, व्यापारियों और ग्राहकों को समय पर पानी उपलब्ध कराना था। पाइपलाइन बिछाने के बाद अगली प्रक्रिया पूरी नहीं होने से योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंचा। योगराज सिंह ने कहा कि मार्केट में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में पेयजल की उपलब्धता बहुत जरूरी है। विक्रम शर्मा ने बताया कि सितंबर के मध्य में लाइन दबने के बाद अधिकारियों ने जल्द पानी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था। लेकिन अभी तक सुविधा नहीं मिल पाई है।
लोग बोले-विभाग और ठेकेदार की लापरवाही
मथाना वासी संजीव गौड़ ने कहा कि पेयजल सुविधा शुरू करने में विभाग और ठेकेदार दोनों सुस्त हैं। काम ठेकेदार के स्तर पर अटका हुआ है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। विभाग की ओर से काम की नियमित निगरानी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
सप्ताह के भीतर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने का मिला आश्वासन
जनस्वास्थ्य विभाग लाडवा शाखा के एसडीओ विनोद कुमार ने देरी के लिए खेद व्यक्त किया। उन्होंने जेई से रिपोर्ट लेकर एक सप्ताह के भीतर पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।