फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Error will be removed according to sector of property ID

Kurukshetra News: प्रॉपर्टी आईडी की सेक्टर अनुसार दूर की जाएगी त्रुटि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Error will be removed according to sector of property ID
कुरुक्षेत्र विधायक सुभाष सुधा ने सोमवार को सर्किट हाउस में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सेक्टर में प्रॉपर्टी आईडी संबंधी तमाम त्रुटियों ठीक होने तक नप के शिविर लगे रहेंगे।
विज्ञापन

विधायक ने लोगों की पुलिस, पंचायत विकास विभाग, एसडीएम कार्यालय, पुलिस विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, नगर परिषद, एडीसी व डीसी कार्यालय सहित अन्य विभागों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान विधायक ने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर के नाले-नालियों की सफाई करने के आदेश दिए और कहा कि शहर में बरसात के सीजन से पहले विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सड़कों के दोनों तरफ सफाई करने का काम किया जाए। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी संबंधी समस्या के संबंध में कहा जब तक सेक्टरों के प्रत्येक नागरिक की प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी की समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक संबंधित सेक्टरों में नगर परिषद की तरफ से शिविर जारी रहेगा। इन समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से ही नगर परिषद की तरफ से लगातार विशेष शिविरों का आयोजन सेक्टर अनुसार किया जा रहा है। अब तक शिविर लगाकर सैकड़ों लोगों की प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधायक ने कहा कि शहर के लोगों को अभी भी प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियां ठीक करवाने और एनडीसी लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन परेशानियों को गंभीरता से लिया गया है और लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए ही नगर परिषद को प्रत्येक वार्ड में विशेष शिविर लगाने के आदेश दिए गए थे। इन आदेशों के बाद सेक्टर पांच व सात में शिविरों का आयोजन किया जा चुका है और छह जून से सेक्टर-3 के सामुदायिक केंद्र में नगर परिषद कर तरफ से विशेष शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर में तब तक शिविर लगा रहेगा, जब तक लोगों की प्रॉपर्टी आईडी और एनडीसी से संबंधित समस्या का समाधान नहीं होता। इन शिविरों का लोगों को भी फायदा उठाना चाहिए। जब लोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करवाएंगे तभी इन शिविरों का फायदा हो सकेगा। इस मौके पर दीपक सिडाना, अमीर चंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed