फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   eployees avoied elaction duty

यहां क्यों दिखाए जा रहे शादी के कार्ड और प्रवेश पत्र

Sun, 17 Jan 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
eployees avoied elaction duty
पंचायत चुनावों में लगाए गए विभिन्न विभागों के कर्मचारी ड्यूटी करने से कतरा रहे हैं। अधिकांश कर्मचारियों में चुनाव ड्यूटी कटवाने की होड़ लगी हुई है।
विज्ञापन


इससे अधिकारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे बचने के लिए अधिकारियों को अब अपने कार्यालयों पर ड्यूटी न कटवाने के नोटिस चस्पा करने पड़ रहे हैं। पंचायती चुनाव में 10, 17 और 24 जनवरी को चुनाव की घोषणा की थी। इसके लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थीं।

इसकी जानकारी होते ही कर्मचारियों ने ड्यूटी कटवाने की कोशिश शुरू कर दी थीं। यह क्रम पहले चरण के बाद दूसरे चरण में भी जारी है। अधिकारियों के अनुसार अधिकतर कर्मचारी अति संवेदनशील बूथों पर ड्यूटी करने से कतरा रहे हैं। इसके लिए वह ड्यूटी कटवाने के लिए तरह-तरह से प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि दूसरे चरण में शाहबाद में 770 और ईस्माईलाबाद में 640 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों खंडों में 70 कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है।

कोई शादी का कार्ड ला रहा तो कोई प्रवेश पत्र
चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए कोई कर्मचारी शादी का कार्ड अधिकारियों को दिखा रहा है, तो कोई इसी दिन होने वाली परीक्षा का प्रवेश पत्र लेकर आ रहा है। बहुत से कर्मचारी बीमारी का हवाला भी दे रहा है। अनेक कर्मचारियों ने ड्यूटी कटवाने के लिए उचित कारण गिनाए हैं, तो कई ने बिना कारण ही ड्यूटी से किनारा करा है। बताया जा रहा है कि हर विभाग से 5-6 कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी कटवाने के लिए संपर्क न करें
कर्मचारियों के ड्यूटी कटवाने की गति को देखकर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने अपने कार्यालय के द्वार के साथ ही अन्य स्थानों पर ड्यूटी कटवाने के लिए संपर्क न करने का नोटिस चस्पा करा दिया है।


सही वजह पर ही कटेगी ड्यूटी : डीडीपीओ

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कपिल शर्मा ने बताया कि कई कर्मचारी शायद चुनाव ड्यूटी से दूरी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। निर्देश के अनुसार सही वजह होने पर ही ड्यूटी काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed