फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   eo, trapped, office, kurukshetra, haryana

नप ईओ को किया उन्हीं के कमरे में बंद

Tue, 22 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो, अमर उजाला/अंबाला Updated Tue, 22 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
eo, trapped, office, kurukshetra, haryana
‌‌‌नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र में फरवरी की तनख्वाह न मिलने के कारण नगर परिषद में कार्यरत अस्थायी सफाई कर्मचारी भड़क उठे। कर्मचारियों ने नप ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उन्हें उन्हीं के कार्यालय में नजरबंद कर दिया और कमरे के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने ईओ पर आरोप लगाया कि इन्हीं की शह पर कार्यरत कर्मी उनकी सैलरी नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन

नगर परिषद में सोमवार का दिन हंगामेदार रहा। दोपहर के समय नप में कार्यरत 450 सफाई कर्मी पिछले माह की सैलरी 21 दिन बीत जाने के बाद भी न मिलने के कारण भड़क गए और नप कार्यालय में पहुंच गए। जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन व ईओ के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हद तो तब कर दी कि कार्यरत महिला कर्मचारियों ने नप ईओ को उन्हीं के कमरे में बंद कर दिया और कमरे के बाहर बैठ गई। मामला बढ़ता देख नप के कार्यरत अधिकारियों ने मामला को सुलझाने की कोशिश की और कच्चे कर्मचारियों को समझा कर ईओ को कमरे से बाहर निकाला। अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे नगरपालिका यूनियन कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने ईओ को फरवरी माह की तनख्वाह व डीसी रेट देने को कहा। वहंी नप ईओ ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे कल तक सभी की सैलरी एकाउंट में डलवा देंगे। इस प्रदर्शन मे कृष्ण, बलवान, रूपचंद, सतीश, महेंद्र, फतेह सिंह, शिवदयाल, ऋषिपाल सहित अनेक कर्मी मौजूद थे। 
विज्ञापन



ये है कर्मचारियों की स्थिति
नगर परिषद में 106 पक्के सफाई कर्मी, 318 कच्चे सफाई कर्मी, 4 डेली वेजिज कर्मचारी व 27 कर्मचारी एडोप पर कार्यरत है। 

कैसे मनाएंगे होली : सुभाष
 नगरपालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष ने बताया कि 10 नवंबर 2013 में गोहाना रैली में तत्कालीन सीएम हुड्डा ने सफाई कर्मचारियों को ठेके प्रथा से हटाकर अनुबंध के आधार पर रखने के आदेश दिए थे लेकिन अभी तक इस पर कोई अमल में नहीं लाया गया। वर्ष 2014 से सफाई के लिए स्वयं के खर्चें से ही झाडू खरीद कर कार्य कर रहे हैं। वहीं फरवरी से कार्यरत 450 कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया है।  बिना पैसों के कर्मचारी किस प्रकार होली मनाएगा। लगता है कि नप के अधिकारी हम सब की सैलरी हड़पना चाहते हैं। अगर मंगलवार तक एकांउट में सैलरी नहीं आती तो मंगलवार को दुबारा नप में प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही नप का कोई भी कर्मी काम नहीं करेगा। वहीं 19 साल से कार्यरत डेली वेजिज कर्मचारियों को मात्र 8100 रुपये ही मिल रहे है इन्हे डीसी रेट मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विभाग में एओ का पद रिक्त है इसलिए कर्मचारियों को सैलरी देने में कठिनाई आ रही है। विभाग से संबंधित सभी कच्चे कर्मचारियों की सैलरी मंगलवार तक एकाउंट में डलवा दी जाएंगी। वहीं कच्चे कर्मचारियों को डीसी रेट न मिलने की शिकायत आज ही मेरे संज्ञान में आई है। इसलिए जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी। जिन कर्मचारियों को पिछले 2 वर्षों से उचित डीसी रेट नहीं मिल रहा है उन सभी कर्मियों का पिछला बकाया वेतन भी दिया जाएगा।
-एमएस जगत, ईओ नगरपरिषद, थानेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed