Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Entries for the "My Favourite Shloka" competition can be sent by December 5.

Kurukshetra News: मेरा पसंदीदा श्लोक प्रतियोगिता के लिए 5 दिसंबर तक भेज सकते हैं प्रविष्टियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Entries for the "My Favourite Shloka" competition can be sent by December 5.
कुरुक्षेत्र। जिले में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत एक विशेष आयोजन मेरा पसंदीदा श्लोक वीडियो प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। गीता ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा के सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग की ओर से यह ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता आम नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों को गीता के शाश्वत संदेश से जोड़ने का एक श्रेष्ठ अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को गीता के किसी भी श्लोक से जुड़ा अपना प्रेरणादायक अनुभव 40 सेकेंड के वीडियो के रूप में साझा करना होगा। वीडियो में यह स्पष्ट रूप से बताना आवश्यक है कि चुना हुआ श्लोक उनके जीवन को कैसे दिशा देता है और उससे मिलने वाला मुख्य संदेश क्या है। तैयार किया वीडियो श्लोकगीताएटजीमेल.कॉम पर भेजना होगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से चयनित सर्वश्रेष्ठ वीडियो माई फेवरेट श्लोक इन गीता शृंखला के रूप में विभागीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित किए जाएंगे और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों को वीडियो के साथ नाम, फोन नंबर और स्थान जैसी अनिवार्य जानकारी भी भेजनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 5 दिसंबर शाम पांच बजे तक प्राप्त प्रविष्टियों को ही प्रतियोगिता के लिए मान्य माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed