{"_id":"6862f2971747c0fa560925a3","slug":"entrance-exam-given-for-mped-and-environmental-studies-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-138037-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एमपीएड और पर्यावरण अध्ययन के लिए दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एमपीएड और पर्यावरण अध्ययन के लिए दी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नए सत्र में दाखिले के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा में सोमवार को 90 फीसदी परीक्षार्थियों ने विभिन्न कोर्सों के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज की। सोमवार को एमपीएड व एमए पर्यावरण अध्ययन कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 130 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में कुल 145 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया जोकि प्रवेश पत्र एडमिशन पोर्टल से डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हुए। कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के दिशा-निर्देशानुसार प्रवेश परीक्षा के लिए कुवि कैंपस के अंदर ही विभिन्न विभागों व संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इसके अतिरिक्त परीक्षाओं की निष्पक्षता के लिए सभी केंद्रों की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों पर अधीक्षकों और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है।
डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि विभिन्न कोर्सों के अभ्यर्थियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विश्वविद्यालय एडमिशन सेल में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। संबंधित विभागों की ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया एमपीएड की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा में 95 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिसमें 93 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। परीक्षा के लिए कम्युनिटी सेंटर को परीक्षा केंद्र बनाया गया जबकि दोपहर सत्र में एमए पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हुई, जिसमें 50 में से 37 परीक्षार्थियों की परीक्षा संचालित हुई। उन्होंने बताया कि ओएमआर आधारित शीट पर ही सभी परीक्षार्थियों से प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें परीक्षा के तुरंत पश्चात सही उत्तर-कुंजी को वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है, ताकि परीक्षार्थी अपने उत्तर का सही ढंग से मिलान कर सकें। उन्होंने बताया कि 23 जून से शुरू हुई इन प्रवेश परीक्षाओं में अभी तक किसी भी केंद्र पर किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं पाई गई।
एमए फाइन आर्टस और एमए संगीत की प्रवेश परीक्षा आज
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को एमए फाइन आर्टस व एमए संगीत की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी कम्युनिटी सेंटर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिसके लिए 113 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।