फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Entrance exam for admission in MA Psychology department on 27th

Kurukshetra News: एमए मनोविज्ञान विभाग में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 27 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Entrance exam for admission in MA Psychology department on 27th
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया 24 मई से जारी है। मनोविज्ञान विभाग के एमए मनोविज्ञान पाठ्यक्रम की 50 सीटों में इच्छुक अभ्यर्थी 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 27 जून को आयोजित की जाएगी। इसी के साथ एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस, काउंसलिंग एंड साइकोथैरेपी की 25 सीटों पर 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरदीप लाल जोशी ने बताया कि मनोविज्ञान विषय को आजीविका के रूप में चयन करने पर इसमें रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। मनोविज्ञान की रक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, औद्योगिक क्षेत्र, न्यायिक सेवा, परामर्श क्षेत्र, खेल, रेलवे, शिक्षा तथा पर्यावरण आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके साथ-साथ इस विषय में गैर-सरकारी संगठनों की भी विशेष रूचि रहती है। यह विषय दैनिक जीवन की बहुत-सी जटिल समस्याओं को समझने व उसके निदान में में अहम योगदान देता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मनोविज्ञान विषय राष्ट्रीय व राज्य स्तर के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभागियों द्वारा वैकल्पिक विषय के रूप में चुना जाने वाला एक लोकप्रिय विषय है। वर्तमान समय में मनोविज्ञान विषय में दक्षता प्राप्त विद्यार्थियों की मांग समाज, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में निरंतर बढ़ती जा रही है। इस विषय में दक्षता प्राप्त विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार अध्यापन, रक्षा, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं, परामर्श, सुरक्षा व शिक्षा आदि क्षेत्रों में से किसी भी क्षेत्र को व्यावसायिक दृष्टि से चुन सकते हैं। मनोविज्ञान में दक्ष विद्यार्थी भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे डीआरडीओ, एनएसजी, एआईए, भारतीय खेल प्राधिकरण, फोरेंसिक साइंस प्रयोगशालाओं, अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन आदि में बतौर मनोवैज्ञानिक अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed