{"_id":"679539a06a8a345c290a767e","slug":"enthusiasm-among-youth-for-mahakumbh-feeling-like-going-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-130522-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महाकुंभ के लिए युवाओं में उत्साह, जाने का बना रहे मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महाकुंभ के लिए युवाओं में उत्साह, जाने का बना रहे मन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए धर्मनगरी के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। युवा अपनी कक्षाओं, कैंटीन और पार्कों में बैठकर महाकुंंभ में जाने के लिए चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं वे महाकुंभ में डुबकी लगाने का भी मन बना रहे हैं। जो युवा महाकुंभ से होकर धर्मनगरी लौटे हैं उनसे भी वहां की व्यवस्था और कैसे पहुंचें इसके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों महाकुंभ की तस्वीरों और वीडियो की खूब भरमार है। युवा इन पोस्ट पर अपने विचार साझा कर रहे हैं और महाकुंभ से जुड़े अनुभवों की जानकारी ले रहे हैं। खासतौर पर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कई ग्रुप और पेज तैयार किए गए हैं, जहां महाकुंभ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी साझा की जा रही है। महाकुंभ का यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि युवाओं के लिए भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जानने-समझने का एक अद्भुत मंच है। युवा इस आयोजन से न सिर्फ प्रेरित हो रहे हैं, बल्कि इसे अपने जीवन के खास अनुभवों में भी शामिल कर रहे हैं।
दोस्तों के साथ महाकुंभ में जाने की तैयारी : हितेश
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र हितेश कुमार ने बताया महाकुंभ की तस्वीरें देखकर ऐसा लगता है जैसे यह आयोजन हमारी संस्कृति को गहराई से जानने का एक जरिया है। मैं अपने दोस्तों के साथ पहली बार महाकुंभ जाने की तैयारी कर रहा हूं और फरवरी में जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
धार्मिक यात्रा का होगा अनोखा अनुभव : सुमित
पिपली के रहने वाले युवा सुमित कुमार ने बताया कि उनकी पूरी कक्षा ने महाकुंभ में जाने की योजना बनाई है। यह सिर्फ धार्मिक यात्रा नहीं होगी, बल्कि एक अनोखा अनुभव होगा, जहां हम अपनी संस्कृति को करीब से जान पाएंगे। महाकुंभ में जाने के लिए बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं।
आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का है मौका : आर्य
युवा आर्य ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ महाकुंभ में जाने की तैयारी में है। यह आयोजन हर व्यक्ति को आत्मिक शांति के साथ-साथ हमारी परंपराओं को समझने का अवसर देता है। युवाओं के लिए महाकुंभ सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और सांस्कृतिक जुड़ाव का माध्यम भी है।
महाकुंभ में जाने के लिए बनाई योजना : पंघाल
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे सुमित पंघाल ने बताया कि वे महाकुंभ में जाने के लिए अपने दोस्तों के साथ योजना बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार के चलते युवाओं को इस ऐतिहासिक आयोजन की जानकारी सहजता से मिल रही है। वे इस संस्कृति के बारे में जान पा रहे हैं।