फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Enjoying two couple, police arrested

रंगरलियां मना रहे थे दो जोड़े, पुलिस ने दबोचे

Tue, 19 Jan 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 19 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-17 के निजी होटल में सोमवार दोपहर के समय वेश्यावृत्ति की सूचना पर डीएसपी सिटी नूपुर बिश्नोई के नेतृत्व में सीआईए-1 की टीम ने रेड की। टीम ने होटल के कमरों में बंद दो जोड़ों और एक होटल कर्मचारी को काबू कर लिया और उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि होटल में बाहर से महिलाएं आ रही हैं। कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया, जिसे जहां राह मिली भाग निकला। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग होटल के बाहर जमा हो गए।
विज्ञापन

सेक्टर-17 के मार्केट में सोमवार दोपहर को डीएसपी सिटी नूपुर बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस की तीन गाड़ियां पहुंचीं। पुलिस फोर्स ने वहां एक होटल में छापा मारा। एसपी सिमरदीप सिंह को सूचना मिली थी कि होटल में बाहर से महिलाएं आती हैं और इस होटल में वेश्यावृत्ति हो रही है। इस पर उन्होंने तुरंत डीएसपी सिटी और सीआईए-1 टीम को छापा मारने का आदेश दिया। एसपी सिमरदीप सिंह के आदेशानुसार इस छापामारी को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी नूपुर बिश्नोई के साथ सीआईए टीम ने होटल के सभी कमरे चेक किए। चेकिंग के दौरान दो जोड़े अलग-अलग कमरों में बंद मिले। इसके साथ ही होटल में एक कर्मचारी भी मिला। लोगों के अनुसार इस होटल में पिछले कई दिनों से लड़के-लड़किया आ रहे थे। इससे मार्केट का माहौल खराब हो रहा था। सेक्टरवासियों ने पुलिस को बताया कि होटलों में पास के ही कॉलेज और स्कूलों की लड़कियां और लड़के आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्तचर विभाग को भी नहीं लगी कोई सूचना
डीएसपी की इस छापामारी की जानकारी स्थानीय गुप्तचर विभाग के लोगों को भी नहीं थी। बताया जा रहा है कि पुलिस के इस छापे से कुछ समय पहले ही कुछ जोड़े होटल से निकल चुके थे। यही कारण रहा कि पुलिस को मौके पर केवल दो जोड़े ही मिले।


वर्जन... बाद में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed