{"_id":"58ab355d4f1c1b0a53b23802","slug":"englishman-in-the-name-of-shaheed-singh-government-high-school-srifgdh-bedi-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद अंग्रेज सिंह के नाम पर होगा राजकीय उच्च विद्यालय शरीफगढ़ : बेदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद अंग्रेज सिंह के नाम पर होगा राजकीय उच्च विद्यालय शरीफगढ़ : बेदी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब शहीद अंग्रेज सिंह के नाम से राजकीय उच्च विद्यालय शरीफगढ़ का नाम होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शहीद के गांव में कार्यक्रम आयोजित करके स्कूल का नामकरण किया। उन्होंने गांव में करीब 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत घर का नाम भी शहीद के नाम से रखने की घोषणा की। गांव शरीफगढ़ में राज्यमंत्री की ओर से करीब 70 लाख रुपये के कार्य करवाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
बेदी सोमवार को गांव शरीफगढ़ में राजकीय उच्च विद्यालय शरीफगढ़ का नामकरण शहीद अंग्रेज सिंह के नाम से रखने के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले शहीद अंग्रेज सिंह की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए और स्कूल के नामकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव शरीफगढ़ का नाम उस दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया, जिस दिन इस गांव का लाल कुपवाड़ा मुठभेड़ में 12 सितंबर 2013 को देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ था। उनकी इस शहादत को पूरा देश नमन करता है। ऐसे वीरों की बदौलत ही देश का तिरंगा सम्मान से लहरा रहा है। इस कार्यक्रम में शहीद अंग्रेज सिंह की माता हरबंस कौर को शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि गांव शरीफगढ़ में 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत घर का नाम भी शहीद के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने कहा कि लोगों की मांग पर शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शरीफगढ़ में 70 लाख रुपये के विकास कार्य को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट की राजनीति नहीं करती बल्कि समान विकास करवाने को प्राथमिकता देती है। शरीफगढ़ में कश्यप धर्मशाला बनाई जाएगी। इसके लिए पंचायत को जगह देनी होगी। इतना ही नहीं लोगों की वर्षों पुरानी मांग मछरौली से जालखेड़ी का 1.5 किलोमीटर का रास्ता पक्का करवाया गया है। इस रास्ते के पक्के होने से कई गांव के लोगों का लाभ मिला है।
विज्ञापन
इस अवसर पर बीडीपीओ संदीप भारद्वाज, भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान रामपाल पाली, ब्लाक समिति के चेयरमैन गोपाल राणा, उपाध्यक्ष रिंकू खरींडवा, मंडल प्रधान विक्रम अटवाण, नीटू राणा, सुनील अजरावर, तेवर खान, लाडी सम्भालखी, कर्णराज सिंह तुर, अमर सिंह डांगी, सरपंच दीदार सिंह, सरपंच करनैल सिंह, विक्रमजीत सिंह, हरचरण सिंह चीमा, बलकार सिंह, ब्लाक सरपंच यूनियन के प्रधान मलकीत सिंह, सरपंच बख्शीश नलवी, सरपंच जंगबीर सिंह आदि उपस्थित थे।
कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शाहबाद के आर्य समाज मंदिर में स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि स्वामी दयानंद महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने सती प्रथा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, अनपढ़ा व छुआछात पर कड़ा प्रहार किया। राज्यमंत्री ने आर्य समाज मंदिर में कंप्यूटर सेंटर का उद्घाटन किया और ऐच्छिक कोष से कमरा बनवाने के लिए 1 लाख 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय भूषण सिंगला ने की। इस अवसर पर स्वामी करुणानंद, नगर पालिका के अध्यक्ष बलदेव राज चावला, पार्षद जोगेन्द्र रत्ता, बलदेव राज,, राकेश गर्ग, पवन छाबड़ा, मुल्कराज गुंबर, मंडल प्रधान अरुण कंसल, देवराज चराया, अशोक भसीन, कमल भारद्वाज, राज सतीजा, सुभाष आर्य उपस्थित थे।