{"_id":"78f0ba57c82c0370e2fe5aa3f1286df7","slug":"end-strike-return-to-work-the-computer-operator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कंप्यूटर ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कंप्यूटर ऑपरेटर
अमर उजाला ब्यूरो/ करनाल
Updated Thu, 07 Aug 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा में जुलाई से ई-दिशा तथा हॉलरिस में कार्यरत कंप्यूटर प्रोफेशनल की हड़ताल समाप्त होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली। कार्यालयों में ऑपरेटरों का कामकाज शुरू होने से रौनक लौट आई।
कई दिनों से राजस्व कार्य, आरसी व लाइसेंस आदि कार्य ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते बिल्कुल बंद हो गए थे, जिससे आम पब्लिक को काफी नुकसान झेलना पड़ा।
रोजमर्रा के कार्य करवाने आए लोगों ने बताया कि वह कई दिनों से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन हर बार ऑपरेटरों के ना होने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा था।
हड़ताल खत्म होने से उन्हें राहत मिली है और उनके पेंडिंग कार्य होने पर उन्हें हर रोज होने वाली परेशानियों से भी निजात मिली। उन्होंने कर्मचारियों तथा सरकार दोनों के खिलाफ रोष भी व्यक्त किया और कहा कि कर्मचारियों का कार्यदिवस पर हड़ताल करके आम लोगों को परेशान करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
बल्कि हड़ताल करने की बजाय कार्यालयों में बैठे उच्च अधिकारियों को मांग पत्र सौंपना उचित है। इसके अलावा राज्य सरकार का भी आम जनता के प्रति कर्तव्य बनता है कि वह कर्मचारियों द्वारा हड़ताल के लिए दिए गए अल्टीमेटम को गंभीरता से लेकर उनके साथ बातचीत करे और उनका उचित समाधान करे ताकि कार्य दिवस पर आम जनता को हड़ताल का खामियाजा ना भुगतना पड़े।
पेंडिंग कार्यों को जल्द निपटाएंगे: ऑपरेटर
ई दिशा में कार्यरत ऑपरेटरों ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही हड़ताल को वापस लिया गया है। आम जनता को जो परेशानी हुई है, वह भी उनके संज्ञान में है। इसलिए वह पेंडिंग कार्यों को जल्दी से जल्दी निपटाने का प्रयास करेंगे।