फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Employees of Public Health Department angry at the attitude of officials, announced three days of agitation

Kurukshetra News: अधिकारियों के रवैये पर भड़के जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, तीन से आंदोलन का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Employees of Public Health Department angry at the attitude of officials, announced three days of agitation
कुरुक्षेत्र। बैठक करते पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन  के सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की दोनों ब्रांचो की तालमेल कमेटी की संयुक्त मीटिंग ओमप्रकाश की अध्यक्षता में जलघर लघु सचिवालय पर हुई। बैठक का संचालन कुलदीप सैनी ने किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा व जिला प्रधान अनिल कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंता ने कर्मचारियों के प्रति तानाशाही रवैया अपनाया हुआ है। इन के कार्यालय के अधीन कर्मचारियों की मांगें काफी समय से लंबित पड़ी है। जिस बारे संगठन इनको कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत करा चुके है परंतु यह अधिकारी कर्मचारियों की मांगों को हल करने की बजाय इन को उलझाने में ज्यादा रुचि है। संगठन इन के रवैये के बारे विभागीय उच्च अधिकारियों को भी कई दफा अवगत करा चुके हैं।
विज्ञापन

बैठक में ब्रांच प्रधान सुरेंद्र यादव व गुरनाम सिंह उप प्रधान ने अपने संयुक्त बयान में बताया कि शहर व गांव के जलघरों पर क्लोरीन कई महीनों के बाद डलवाई जाती है। जलघरों के डोजर भी कई कई महीनों तक खराब पड़े रहते हैं। जलघरों व स्टाफ क्वार्टरों की हालत जर्जर है। उपमंडल अभियंता व इसके कनिष्ठ अभियंताओं का रवैया तानाशाही है। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए तीन फरवरी से उपमंडल नंबर एक कुरुक्षेत्र के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन, घेराव व पुतला दहन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed