फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Employees need constant learning

कर्मचारियों को निरंतर सीखने की जरूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Employees need constant learning
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. मंजूला चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों के ज्ञान और तकनीकी कौशल को बढ़ाने के लिए है। रिफ्रेशर कोर्स कर्मचारियों को सीखने के अनुभव प्रदान करता है। कर्मचारियों को निरंतर सीखने जरूरत है। वे शनिवार कोविश्वविद्यालय के ट्रेनिंग, प्लानिंग एवं मॉनिटरिंग सेल की ओरसे लिपिकों के लिए आयोजित साप्ताहिक रिफ्रेशर कोर्स के समापन पर बतौर मुख्यातिथि बोल रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा तक 25 प्रतिशत तक छात्र पहुंच पाते हैं। 75 प्रतिशत छात्रों के पास स्कोप है कि वे भी उच्च शिक्षा प्राप्त करें। विदेशों में यह आंकड़ा 100 प्रतिशत तक है। दिन प्रतिदिन नई टेक्नोलॉजी आ रही है, जिसको सीखना अत्यंत आवश्यक है। विश्वविद्यालय के विकास के लिए कर्मचारियों को निरंतर सीखने व स्वयं को अपडेट करने की आवश्यकता है। प्रो. चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ विद्यार्थियों में नवाचार विकसित करना है।
विज्ञापन

रिसोर्स पर्सन चौधरी चरण सिंह एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार के वित्त नियंत्रक डॉ. नवीन जैन ने कहा कि विश्वविद्यालय एक पक्षी की भांति है, जिसका दिमाग इसके शिक्षक हैं। प्रशासन व वित्त इसके पंख हैं, जो शिक्षक को संस्थान के शैक्षणिक उद्देश्यों को प्राप्त करने में सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि वित्त किसी भी शैक्षणिक संस्थान में जीवन रक्त के समान है। जिस प्रकार रक्त का संचार शरीर के प्रत्येक हिस्से के लिए आवश्यक है उसी प्रकार यूनिवर्सिटी में सभी प्रकार की शैक्षणिक, शोध एवं अनुसंधान, नवाचार तथा अन्य गतिविधियों के लिए वित्त की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयू के ट्रेनिंग, प्लानिंग एवं मॉनिटरिंग सेल के नोडल ऑफिसर डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने प्रशिक्षण में 100 लिपिकों ने भाग लिया और कोर्स के समापन अवसर पर परीक्षा आयोजित करने के बाद उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। रिफ्रेशर कोर्स के लिए क्लर्कों का दूसरा बैच 11 से 16 जुलाई के बीच आयोजित होगा, जिसमें 100 क्लर्कों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मौके पर कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनील ढुल, वर्षा, स्थापना शाखा के सहायक मनदीप शर्मा, लिपिक वर्षा, सौरभ दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed