फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Emphasis on increasing the number of students in schools

Kurukshetra News: स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on increasing the number of students in schools
कुरुक्षेत्र। हथीरा गांव में ​अ​भिभावकों से बातचीत करती ​शि​क्षिकाएं।

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही राजकीय विद्यालयों में प्रवेश उत्सव जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शिक्षक घर-घर जाकर विद्यार्थियों और अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक कक्षा में नामांकन बढ़ाना और ड्रॉप-आउट विद्यार्थियों को फिर से मुख्य धारा में लाना है। जहां पहले केवल निजी विद्यालय ही प्रवेश अभियान चलाया करते थे, वहीं अब सरकारी विद्यालय भी इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के तहत शिक्षकों को घर-घर जाकर विद्यार्थियों को नामांकन के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षकों का कहना है कि इससे नामांकन दर में वृद्धि होगी। प्रवेश उत्सव 20 अप्रैल तक चलाया जाएगा, जिसके तहत प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक नामांकन को बढ़ावा दिया जाएगा। विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया जारी है, जिसमें 30 अप्रैल तक विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। 11वीं में प्रवेश के लिए 10वीं के परीक्षा परिणाम आने तक प्रोविजनल दाखिले की सुविधा दी जा रही है, ताकि विद्यार्थी बिना किसी रुकावट के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed