Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Emphasis on documentation and testing of indigenous technical knowledge

Kurukshetra News: स्वदेशी तकनीकी ज्ञान का दस्तावेजीकरण व परीक्षण पर दिया जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on documentation and testing of indigenous technical knowledge
1001 एनडीआरआई में संगोष्ठी को संबोधित करते निदेशक डॉ.धीर सिंह।
करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) ने भक्तिवेदांत संस्थान (बीआई) के सहयोग से दूध, कार्यात्मक खाद्य पदार्थ और चेतना पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की। इसमें वैज्ञानिक अनुसंधान, दूध और कार्यात्मक खाद्य पदार्थों के सांस्कृतिक और वाणिज्यिक आयाम के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य और चेतना से उनके संबंध पर विचार रखे गए। स्वदेशी तकनीकी ज्ञान को दस्तावेज करने और सख्ती से परीक्षण करने के तरीकों पर जोर दिया गया। भक्तिवेदांत संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. टीडी सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एक पोस्टर सत्र में शुरुआती करियर वाले वैज्ञानिकों और छात्रों ने किए गए शोध को प्रदर्शित किया गया। चयनित पोस्टरों को मौखिक प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुशी मेहता ने प्रथम और गुरसिमरन कौर ने द्वितीय जबकि निफ्टम, कुंडली की शकीना ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed