{"_id":"6137bce28ebc3eb7cf494fd6","slug":"ellenabad-by-election-will-show-the-popularity-of-government-chautala-kurukshetra-news-knl82470329","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलनाबाद उपचुनाव से पता चलेगी गठबंधन सरकार की लोकप्रियता : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलनाबाद उपचुनाव से पता चलेगी गठबंधन सरकार की लोकप्रियता : चौटाला
विज्ञापन
इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने अपने जिला स्तरीय कार्यक्रम के चलते मंगलवार को एक निजी पैलेस में कार्यकर्ताओं से मिले। भारी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता अपने नेता से मिलने पहुंचे। इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने कार्यकर्ताओं को जोश और उत्साह से भरा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को लेकर प्रदेश की गठबंधन सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि जिस दिन भी ऐलनाबाद का उप चुनाव होगा, उस दिन सरकार की लोकप्रियता सबके सामने आ जाएगी।
चौटाला ने कहा कि कांग्रेस ने एक षड्यंत्र के तहत उनको दस साल के लिए जेल भेजा था। उनके जेल में होने के दौरान विरोधी दल इनेलो को डूबता जहाज की संज्ञा दे रहे थे, मगर कार्यकर्ताओं ने पार्टी को संभाले रखा। उनको 3206 लोगों को रोजगार देने पर दस साल की सजा काटनी पड़ी थी। इस बार सरकार बनने पर हर बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, चाहे उसके लिए उनको फांसी की सजा हो जाए।
उन्होंने कहा कि उप चुनाव को लेकर सरकार डरी हुई है। ऐलनाबाद के उप चुनाव के बाद भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार टूट जाएगी और प्रदेश में मध्यवर्ती चुनाव होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आज सरकार ने जातपात और धर्म की राजनीति करके देश की जनता में जहर घोल दिया है। किसान नौ महीने से अपने हक की लड़ाई के लिए अपना घर बार छोड़कर दिल्ली की सीमा पर डटे हैं। जेल से बाहर आने के बाद वह किसानों का हाल जानने के लिए गए तो वहां 36 बिरादरी और हर धर्म के लोग देखने को मिले। अब यह जन आंदोलन बन गया हैं परंतु सरकार इसकी अनदेखी कर रही हैं।