{"_id":"65060f6bf44e5aa0e100ad26","slug":"electricity-supply-to-half-the-city-was-disrupted-for-six-hours-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-5119-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छह घंटे तक बाधित रही आधे शहर की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छह घंटे तक बाधित रही आधे शहर की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आधे से ज्यादा शहर में शनिवार को करीब छह घंटे तक बिजली बाधित रही, जिससे कामकाज ठप रहे तो लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निगम के शिकायत केंद्र पर शिकायतों का अंबार लगा तो अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया और देर शाम तक बिजली आपूर्ति को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
बताया जा रहा है कि 33 केवी बिजली लाइन में अचानक फाल्ट होने के चलते ही कईं फीडर से बिजली गुल हेा गई। करीब दोपहर एक बजे हुए इस फाल्ट के चलते सेक्टर 17, रेलवे रोड, दुखभंजन कॉलोनी, झांसा रोड, मुख्य बाजार, पालिका बाजार, दीदार नगर, कल्याण नगर, शान्ति नगर, दयालपुर, एनआईटी सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक के बाद एक निगम के पास शिकायतें पहुंची तो अधिकारियों ने फाल्ट की तलाश शुरू की। देर शाम करीब सात बजे इसे दुरूस्त किया जा सका, जिसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद भी देर रात तक बिजली कर्मी लाइनों पर गश्त करते रहे। संवाद