फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Electricity employees staged another protest over their demands.

Kurukshetra News: मांगों के लिए बिजली कर्मचारियों ने फिर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees staged another protest over their demands.
कुरुक्षेत्र। मांगों को लेकर विद्युत सदन परिसर में नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी और अ​धिकारी। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-8 स्थित विद्युत सदन परिसर में कर्मचारी-इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। मांगों के लिए नारेबाजी करते हुए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि सरकार हठधर्मिता छोड़कर देश की युवा पीढ़ी के भविष्य के बारे में सोचे।

सर्कल प्रधान कृष्ण चौहान ने बताया कि प्रदर्शन सभी 27 सब यूनिटों में किया गया। उन्होंने कहा कि निजीकरण और डिस्कॉम युवाओं का भविष्य लूटने की योजना है। इसे लागू होने से रोकना है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से राज्य स्तर की हड़ताल होगी। किसान नेता जगशेर, महिंद्र, राजेंद्र, सोनू, रघुबीर, सुरजीत, राजपाल, दिलबाग, विपिन, ईश्वर और राजेश ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर समर्थन दिया। इस अवसर पर एसडीओ सुभाष पान्नू, दलबीर सिंह, जेई सेवादास, मदन गोपल, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
चढूनी गुट और शहीद भगत सिंह यूनियन ने भी दिया समर्थन
भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, ब्लॉक प्रधान जमशेर सिद्धू भी धरने पर पहुंचे और हड़ताल में समर्थन देने की घोषणा की। कर्म सिंह ने कहा कि यदि बिजली निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की मांगों का समाधान नहीं निकला, तो हड़ताल अनिश्चितकालीन कर दी जाएगी। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रदेशाध्यक्ष संजीव आलमपुर ने भी हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मथाना सब यूनिट में भी किया धरना प्रदर्शन
मथाना सब यूनिट के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भी धरना प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि निजीकरण और डिस्कॉम से युवाओं के भविष्य पर संकट आएगा। उनके लिए पक्के रोजगार के अवसर घट जाएंगे, इसलिए यह व्यवस्था सही नहीं है। सब यूनिट प्रधान पुनीत ने कहा कि लंबे समय तक आंदोलन करना पड़ा तो उसके लिए भी तैयार हैं। सचिव अग्रेज सिंह, उप प्रधान रणजीत सिंह, जेई मदन गोपाल, राम सिंह, जसपाल आदि मौजूद रहे। संवाद



बाबैन में किसान यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन
बिजली व्यवस्था के निजीकरण और प्रस्तावित एग्री डिस्कॉम के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन को क्षेत्र के किसानों व किसान यूनियन का समर्थन मिला। सब-डिवीजन परिसर में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाई। सरकार की निजीकरण की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किसान यूनियन के प्रधान रमेश कुमार, सुखविंदर भूखड़ी, सतबीर घिसरपड़ी, एसडीओ सुरेंद्र सिंह, सब-यूनिट प्रधान रणबीर, सेक्रेटरी विशाल सैनी, जसविंदर सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद

कुरुक्षेत्र। मांगों को लेकर विद्युत सदन परिसर में नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी और अधिकारी। संव

कुरुक्षेत्र। मांगों को लेकर विद्युत सदन परिसर में नारेबाजी करते बिजली कर्मचारी और अधिकारी। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed