फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Electricity corporation's assistant arrested for taking bribe, Kurukshetra

बिजली निगम का सहायक रिश्वत लेने के आरोप में काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation's assistant arrested for taking bribe, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक सहायक को ठेकेदार से बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ठेकेदार से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। टीम ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में एक कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। राज्य चौकसी ब्यूरो उसकी तलाश कर रही है।
राज्य चौकसी ब्यूरो कैथल के निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि राज्य चौकसी ब्यूरो को पिपली के एक सरकारी ठेकेदार ने शिकायत दी थी कि उसने जुलाई 2021 व दिसंबर 2021 तक बाबैन क्षेत्र में मीटर शिफ्टिंग का कार्य किया था। इसका करीब 97 हजार रुपये का भुगतान निगम की ओर बकाया था। इसके लिए उसने बिल निगम के कनिष्ठ अभियंता चांद राम व सहायक देवेंद्र कुमार को सौंप दिए थे। इस बिल को पास करने के एवज में कनिष्ठ अभियंता व सहायक बिल पास करने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन

राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने मामला उपायुक्त के संज्ञान में लाया। उपायुक्त ने तहसीलदार नवनीत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर छापामारी करने की अनुमति दी। टीम ने ठेकेदार पवन कुमार को हस्ताक्षर किए 15 हजार रुपये देकर निगम कार्यालय भेज दिया। यहां उसने कनिष्ठ अभियंता व सहायक को राशि दी और राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम को इशारा कर दिया। इसकी भनक कनिष्ठ अभियंता चांद राम को लग गई और वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने सहायक देवेंद्र कुमार को मौके पर 15 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया। राज्य चौकसी ब्यूरो ने आरोपी देवेंद्र कुमार को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। टीम मामले में आरोपित कनिष्ठ अभियंता की तलाश कर रहा है। शाहाबाद के एक्सईएन नसीब कुमार ने बताया कि निगम को राज्य चौकसी ब्यूरो की ओर से जानकारी मिल गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed