फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Electricity consumption is expected to increase by more than six lakh rupees during Diwali, the power corporation is busy preparing.

Kurukshetra News: दीपावली पर्व पर छह लाख से ज्यादा बिजली खपत बढ़ने की उम्मीद, तैयारी में जुटा बिजली निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption is expected to increase by more than six lakh rupees during Diwali, the power corporation is busy preparing.
कुरुक्षेत्र। उमरी रोड पर बिजली लाइन पर कार्य करते कर्मी। संवाद  - फोटो : खेल प्रतियोगिता में मिले प्रमाण पत्र व मेडल दिखाते ​खिलाड़ी।
कुरुक्षेत्र। दीपावली पर्व के लिए बाजारों से लेकर घरों को सजाया जाने लगा है। हर कोई इसके लिए उत्साहित है और अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुटा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी पर्व पर बिजली की खपत बढ़ने वाली है। पिछले वर्ष का आंकड़ा देखते हुए करीब छह लाख यूनिट से ज्यादा बिजली खपत बढ़ने की उम्मीद है, इसके चलते बिजली निगम भी तैयारियों में जुटा है। पिछले करीब 10 दिनों से निगम की ओर से जिलेभर में मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिसे लेकर रोजाना क्षेत्र में चार से पांच घंटे के कट लग रहे हैं। शहर वासियों को लंबे कट झेलने पड़ रहे हैं। बिजली के कट व मौसम की अदला-बदली से बिजली की खपत में भी कमी आई है। बिजली निगम जेई कार्तिक ने बताया कि इन दिनों बिजली की खपत घटकर डेढ़ लाख यूनिट तक पहुंच गई है। जोकि सप्ताहभर पहले करीब दो लाख यूनिट तक थी। दीपावली के आसपास बिजली की खपत तीन से चार गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन


बिजली सुविधा केंद्र में पहुंच रहीं 500 शिकायतें
बिजली सुविधा केंद्र में इन दिनों रोजाना 400 से 500 शिकायतें फाल्ट संबंधी पहुंच रही हैं। उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से भी केंद्र में शिकायत कर रहे हैं जिनको कर्मचारी समय रहते ठीक कर रहे हैं। वीरवार को भी सेक्टर आठ, सेक्टर सात, सेक्टर 17 व अन्य कई जगहों पर कर्मचारी फाल्ट ठीक करने पहुंचे।
विज्ञापन

दिवाली पर 33 लाख यूनिट तक पहुंच गई थी बिजली खपत
बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल दीपावली के दिन छह लाख यूनिट अधिक बिजली लोगों ने फूंकी। दीपावली के लिए लोगों में काफी उत्साह होता है। कई दिन पहले ही लोग लड़ियों व अन्य डेकोरेटिव लाइटों से अपने घरों को सजाते हैं। इस दौरान बिजली खपत बढ़ रही है। निगम अधिकारियों के अनुसार दीपावली से पहले जहां औसतन यहां बिजली खपत 25 से 26 लाख यूनिट की रहती है। वहीं पिछले वर्ष दीपावली से दो दिन पहले यह खपत बढ़कर 32 से 33 लाख यूनिट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर हर घर व गली रहे रोशन, यही प्रयास : एसई
निगम के एसई एमजी जिंदल का कहना है कि वैसे तो हर समय बिजली आपूर्ति जारी रखे जाने के प्रयास किए जाते हैं लेकिन दीपावली जैसे पर्व पर कहीं भी अंधेरा न रहे और हर घर व गली रोशन रहे, इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस पर्व के मौके पर बिजली खपत बढ़ जाती है।

कुरुक्षेत्र। उमरी रोड पर बिजली लाइन पर कार्य करते कर्मी। संवाद 

कुरुक्षेत्र। उमरी रोड पर बिजली लाइन पर कार्य करते कर्मी। संवाद - फोटो : खेल प्रतियोगिता में मिले प्रमाण पत्र व मेडल दिखाते खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed