फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   electrician murder case : accused arrested

इलेक्ट्रीशियन राजकुमार हत्याकांड मामले में तीसरे हत्यारोपी को परिजनों ने पुलिस को किया हवाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
electrician murder case : accused arrested
गांधी नगर में पांच जनवरी की रात को चाकूू घोंपकर की गई इलेक्ट्रिीशियन राजकुमार की हत्या मामले में पुलिस ने तीसरे हत्यारोपी को अर्जुन चौक से काबू किया। उसे पूूछताछ करने के पश्चात कोर्ट में पेश कर जिला कारागार भेज दिया है। तीसरे हत्यारोपी की पहचान गांव दयालपुर निवासी रणजीत उर्फ लक्की के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव नगर निवासी कर्मजीत सिंह ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया था कि पांच जनवरी की रात को दुकान से घर लौट रहे उसके भाई इलेक्ट्रिीशियन राजकुमार व रोशन की गांधी नगर में शराब के अवैध खुर्दे चला रहे नशेड़ियों ने पहले मारपीट की थी और इसके बाद हमलावरों ने राजकुमार के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विक्की, गौरव,लक्की और काला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने पहले गुप्त सूचना पर मुख्य हत्यारोपी रविदास कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ गोरू को जिंदल पार्क से काबू किया था। इसके बाद 10 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर राजकुमार हत्या मामले के दूसरे आरोपी गांधी नगर निवासी सुमित गडवाली को मैक के निकट से काबू किया था। पुलिस बार-बार अन्य हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापामारी कर रही थी,लेकिन हत्यारोपी गांव दयालपुर निवासी रणजीत उर्फ लक्की पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस द्वारा परिजनों पर दबाव बनाए जाने पर आरोपी के भाई ने लक्की को अर्जुन चौक के निकट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से आरोपी को जिला कारागार भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed