फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Electric buses will run on the roads of Dharmanagari, pollution will reduce

Kurukshetra News: धर्मनगरी की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, घटेगा प्रदूषण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Electric buses will run on the roads of Dharmanagari, pollution will reduce
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। संवाद
कुरुक्षेत्र। अब धर्मनगरी की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएगी। इसके लिए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से 22 बसों की मांग रोडवेज मुख्यालय से की गई हैं। इन बसों के आने से जहां यात्रियों को किराए में राहत मिलेगी तो वहीं इन बसों के आने से प्रदूषण से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन


डिपो में आने पर इन बसों को लोकल रूटों पर उतारने की तैयारी की जा रही है। इन बसों को लेकर डिपो में चार्जिंग स्टेशन से लेकर उनकी मरम्मत के लिए कार्यशाला भी बनाई जाएंगी, जिससे कि समय अनुसार उन बसों की मरम्मत की जा सके। इसके लिए कई कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो को कई आधुनिक मशीनों से लैस किया जाएगा। डिपो में 22 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने से बसों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो के बेड़े में जिले भर में 196 बसें है, जिनमें 142 बसें कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो और 54 बसें सब डिपो पिहोवा में है।
विज्ञापन






यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा : नरेंद्र पांचाल
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि नई 22 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने से डिपो में बसों के बेड़े में बढ़ोतरी होगी। इन बसों में दूसरी बसों के मुकाबले किराया तो कम होता ही है, साथ ही इन बसों से प्रदूषण भी नहीं फैलता। इन बसों को आने से विभाग को तो फायदा होगा ही साथ ही यात्रियों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




डिपो के लिए की गई 22 बसों की मांग : सुखदेव सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक सुखदेव सिंह का कहना है कि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले और प्रदूषण को कम किया जा सके, इसके लिए 22 इलेक्ट्रिक बसों की मांग रोडवेज मुख्यालय से की गई हैं। हालांकि अभी प्रदेश के नगर निगम वाले जिलों को यह बसे पहले जारी की जा रही हैं। इसके पश्चात दूसरे जिलों को भी जारी की जाएंगी।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed