{"_id":"68c71d597f223c70ab010462","slug":"electric-buses-will-run-on-the-roads-of-dharamnagari-passengers-will-get-convenience-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-142110-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: धर्मनगरी की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: धर्मनगरी की सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नया बस अड्डा। संवाद
कुरुक्षेत्र। अब धर्मनगरी की सड़कों पर जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती दिखाई देंगी। रोडवेज विभाग को 10 इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं व 40 और बसों की डिमांड भेजी गई है। आने वाले समय में कुरुक्षेत्र डिपो में कुल 50 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। इनसे जहां यात्रियों को सफर का नया अनुभव मिलेगा, वहीं विभाग को खर्चों में भी बड़ी राहत होगी।
इलेक्ट्रिक बसें आने से डीजल की खपत में कमी आएगी। साथ ही विभाग को औसतन किलोमीटर प्रति लीटर का झंझट भी नहीं रहेगा। अभी सामान्य बसों में औसत कम आने पर चालक व परिचालक से जुर्माना वसूला जाता है लेकिन इलेक्ट्रिक बसों में यह समस्या नहीं होगी। इससे कर्मचारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और उनका मनोबल भी बढ़ेगा।
नए बस अड्डे पर चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इससे बसों को चार्ज करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। धीरे-धीरे शहर के अन्य हिस्सों में भी चार्जिंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी जिससे बसों का संचालन सुचारु रूप से हो सके।
विज्ञापन
तैयार किया जा रहा बसों का रूट प्लान : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने बताया कि विभाग को 10 इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं। इनके संचालन की तैयारी की जा रही है और रूट प्लान भी तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शेष 40 बसें मिलने की उम्मीद है। बसों के संचालन से प्रदूषण कम होगा और यात्रियों को बेहतर व आरामदायक सफर मिलेगा।
यात्रा और अधिक सुगम होगी : नरेंद्र
ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रधान नरेंद्र पांचाल ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें आने से एक तरफ रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ेगी और दूसरी तरफ यात्रियों की यात्रा और अधिक सुगम होगी। यह पर्यावरण के लिए भी वरदान साबित होगा।