{"_id":"667b5fb21562b6ceb208b5f4","slug":"elections-of-haryana-sikh-gurdwara-management-committee-should-be-conducted-soon-jhinda-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-120049-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के जल्द कराए जाएं चुनाव : झींडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के जल्द कराए जाएं चुनाव : झींडा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डेरा कार सेवा में पत्रकारों से बातचीत करते शिरोमणी पंथक अकाली दल के अध्यक्ष एवं व
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चुनाव जल्द करवाकर स्थायी व संगत द्वारा चुनी गई कमेटी बनाई जाए, ताकि गुरुघरों व अन्य संस्थानों को सही रूप से प्रबंध किया जा सके। यह मांग पंथक अकाली दल के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने की। वे मंगलवार को डेरा कार सेवा में पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की।
झींडा ने कहा कि उन्होंने जल्द चुनाव कराए जाने व वर्तमान कमेटी की जगह किसी सिख सेवानिवृत अधिकारी को चुनाव तक जिम्मेदारी सौंपे जाने की मांग एक सप्ताह पहले राज्यपाल से की थी, लेकिन आज तक कोई कदम नहीं उठाया गया। अब सरकार को इसमें कार्रवाई करनी चाहिए। झींडा ने गृहमंत्री अमित शाह, कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल को भी भेजे पत्र में कहा कि वर्तमान कमेटी का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो चुका है, जिसके बावजूद वही कमेटी अभी भी अपनी मनमानी करने में लगी है। आज तक न नई कमेटी के लिए चुनाव कराए जा सके हैं और न ही कार्यकाल पूरा होने पर कोई अन्य कदम सरकार की ओर से उठाया गया है। ऐसे में संगत में रोष गहराता जा रहा है।
झींडा ने आरोप लगाए कि कमेटी सिखों के गुरुघराें व अन्य संस्थानों के बेहतर संचालन के लिए बनाई गई थी, ताकि चुनी हुई कमेटी तक सही प्रबंधन किया जा सके लेकिन कमेटी में गलत लोगों का चयन किया गया, जो गुरुघरों के चढ़ावे का भी गलत प्रयोग करते रहे तो वहीं एक्ट के विपरीत मनमानी कर मनचाही रूप से कार्रवाई की जाती रही। आपसी खींचतानी बढ़ती तो पहले प्रधान व महासचिव भी हटाए गए। उन्होंने कहा कि संगत द्वारा चुनी हुई कमेटी बनेगी तो ही सही रखरखाव हो सकेगा। इस दौरान अपार सिंह, हरमनप्रीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।