फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly woman and son-in-law taken hostage and looted of jewelery and cash

Kurukshetra News: बुजुर्ग महिला और दामाद को बंधक बनाकर जेवर व नकदी लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman and son-in-law taken hostage and looted of jewelery and cash
कुरुक्षेत्र। कंग कॉलोनी में तीन बदमाश एक बुजुर्ग महिला और उसके दामाद को बंधक बनाकर घर से जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने दोनों को कोई नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया और टेप से उनके हाथ-पांव और मुंह बांधकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में कंग कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि पिछले महीने उसके बेटे की शादी हुई थी, जिसमें उसके बेटे और पुत्रवधू को जेवर व कीमती उपहार मिले थे। यह समान व जेवर उनके पास ही रखे थे। सोमवार को उसके पति अपने किसी काम से जींद गए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे उसका दामाद घर आया था। नींबू पानी पीकर उसका दामाद बाथरूम में चला गया और वह अपने कमरे में आराम करने चली गई। कुछ देर बाद तीन युवक उसके कमरे में घुस आए और उसका मुंह पकड़कर टेप लगा दी। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके हाथ-पांव टेप से बांध दिए। आरोपियों ने उसे बेड पर गिरा दिया और घर से सारे जेवर व रुपये लेकर भागने लगे, मगर शोर सुनकर उसका दामाद मौके पर पहुंच गया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसको भी बांध दिया तथा उसे कोई नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed