फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly people rejoiced in the joy of Geeta recitation and Bhajans at Prerana Old Age Home.

Kurukshetra News: प्रेरणा वृद्धाश्रम में गीता पाठ व भजनों की मस्ती में झूमे बुजुर्ग

Tue, 18 Nov 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 18 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Elderly people rejoiced in the joy of Geeta recitation and Bhajans at Prerana Old Age Home.
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में मस्ती से नाचते बुजुर्ग एवं संस्था के सदस्य। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में गीता जयंती महोत्सव के चलते निरंतर गीता पाठ किया जा रहा है। साथ ही प्रतिदिन बुजुर्गों की ओर से प्रेरणा संस्था के सदस्यों के साथ भगवान श्री कृष्ण व गीता के भजनों का भी गुणगान किया जा रहा है। सोमवार को वृद्धाश्रम में गीता श्लोकों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डाॅ. जय भगवान सिंगला ने कहा कि बुजुर्गों में गीता के प्रति रुचि देखकर सभी प्रेरणा सदस्य प्रफुल्लित हैं। प्रेरणा संस्था के अध्यक्ष जसवीर गुंबर ने कहा कि डाॅ. जय भगवान सिंगला द्वारा रचित अष्टादश श्लोक गीतों का पाठ सभी को आनंद से भर देता है क्योंकि उन्होंने उसका बड़े सरल शब्दों में अनुवाद किया है।
विज्ञापन

डाॅ. सिंगला गीता श्लोकों का संस्कृत में उच्चारण करते हैं और उनके पीछे-पीछे सभी उनका हिंदी में किया हुआ अनुवाद गीत के रूप में गाते हैं तो उसमें वातावरण देखने लायक होता है। बुजर्ग बलविंदर कौर ने कहा कि हम अपने आप को धन्य मानते हैं कि हमें प्रभु ने गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र में रहने का अवसर प्रदान किया है। इस कारण से हम गीता उपदेश सुनकर उसका आनंद उठा रहे हैं। संस्था की उपाध्यक्ष किरण गर्ग ने कहा की प्रेरणा में 21 दिन तक लगातार गीता जयंती बड़े हर्ष के साथ मनाई जाएगी और इसमें स्कूल के बच्चों की श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता के साथ-साथ फैंसी ड्रेस कंपटीशन व भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित लघु नाटिका भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed