फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly mothers were honored by wearing turbans, shawls and sashes.

Kurukshetra News: बुजुर्ग माताओं को पगड़ी पहनाकर, शॉल और पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Elderly mothers were honored by wearing turbans, shawls and sashes.
कुरुक्षेत्र। मातृ दिवस पर वृद्धाश्रम में माताओं काे किया सम्मानित। स्वयं
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन


अपनों से बिछड़े और घरों से दूर रह रहे बुजुर्गों के लिए सहारा बने प्रेरणा वृद्धाश्रम में रविवार को मातृ दिवस मनाया गया। यहां रहने वाली बुजुर्ग माताओं को पगड़ी पहनाकर, शॉल और पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई बुजुर्ग अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए भावुक हो गए। वृद्धाश्रम में सुबह से ही अलग माहौल देखने को मिला। बुजुर्ग महिलाओं ने भजन और कविताओं के जरिए अपने मन की बातें साझा कीं। माता शम्मा, माता सरला, बलविंदर कौर और माता कौशल की प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं।


कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग माता शम्मा को ही मुख्य अतिथि बनाया गया। उषा सच्चर और बलविंदर कौर विशिष्ट अतिथि रहीं। ग्वालियर से आईं डॉ. अंजुमन भी बुजुर्ग माताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं। संस्था के महासचिव हरकेश पपोसा ने बुजुर्ग माताओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक डॉ. जय भगवान सिंगला ने कहा कि मां का स्थान सबसे ऊंचा होता है। मां के आशीर्वाद और स्नेह के बिना जीवन अधूरा है। कार्यक्रम में सुरेखा ने भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान जसवीर गुंबर, किरण गर्ग, डॉ. अंजुमन सहित आश्रम के सदस्य और बुजुर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed