फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly man was given drug sniffing ring

Kurukshetra News: बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघा निकाली अंगूठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Elderly man was given drug sniffing ring
लाडवा। बुजुर्ग को नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक पर आया युवक सोने की अंगूठी निकाल कर फरार हो गया। आरोपी ने बुजुर्ग को अपने भाई की दुकान दिखाने का बहाना करके रोका था। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाली। थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में राजेश्वर दयाल निवासी लाडवा ने बताया कि वह अनाज मंडी के सामने अपनी दुकान से शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में उसे घर का सामान लेना था। वह अभी दुकान से कुछ आगे ही पहुंचा था कि रादौर की ओर से बाइक पर एक युवक उसके पास आया। उसने उसे दादू कहकर जरूरी काम होने की बात कहकर रोक लिया। वह जब तक कुछ समझता उसने उसे कुछ सुंघा दिया और कहा कि दादू अपनी अंगूठी दिखाना। उसने अपनी अंगुली से अंगूठी निकालने का प्रयास किया, मगर आरोपी उसका हाथ पकड़कर अंगूठी निकाल कर फरार हो गया। कुछ देर बाद उसे होश आया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed