फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly man fleeced for Rs 1 lakh after giving lift, FIR lodged

Kurukshetra News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग के उड़ाए एक लाख रुपये, प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Elderly man fleeced for Rs 1 lakh after giving lift, FIR lodged
लाडवा। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से पैसे लेकर घर जा रहे बुजुर्ग की जेब से लिफ्ट देने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित बुजुर्ग जब तक समझ पाता, युवक चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बलबीर सिंह निवासी गिलौर थाना रादौर यमुनानगर ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक लाडवा में बचत खाता है। सोमवार सुबह उसने बैंक जाकर चेक से अपने खाते से एक लाख रुपये निकाले। वह बैंक से पैसे लेकर पैदल रामकुंडी चौक की तरफ जा रहे थे। सत करतार मार्केट के सामने दो युवकों ने मथाना जाने का रास्ता पूछा। रास्ता पूछने के बहाने दोनों युवकों ने उन्हें भी अपनी बाइक पर बिठा लिया। रामकुंडी चौक के पास बाइक से उतरकर जैसे ही उन्होंने अपनी जेब तलाशी तो जेब में रखी एक लाख की राशि गायब मिली। उन्होंने राहगीरों की सहायता से उन युवकों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी मूलचंद ने बताया कि जानकारी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके बैंक और आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed