फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly man assaulted at knife point

Kurukshetra News: चाकू की नोक पर बुजुर्ग से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Elderly man assaulted at knife point
कुरुक्षेत्र। 100 फुटा रोड पर सुबह करीब साढ़े चार बजे दो बदमाशों ने 85 वर्षीय बुजुर्ग से चाकू दिखाकर मोबाइल फोन छीन लिया। सेक्टर-आठ निवासी रामकिशन मूल रूप से कैथल के पाई गांव के रहने वाले हैं और कुछ समय से कुरुक्षेत्र में रह रहे हैं। रोजाना की तरह सुबह की सैर के दौरान सर्किट हाउस चौक के पास दो युवकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जमीन पर गिराया और चाकू मारने की धमकी देकर मोबाइल लूट लिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। मारपीट के कारण रामकिशन की तबीयत बिगड़ गई जिसके चलते उन्होंने तुरंत शिकायत नहीं की। 16 अप्रैल को उन्होंने सेक्टर-सात पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed