फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly fell in canal due to foot slipping, divers pulled out

Kurukshetra News: पैर फिसलने से नहर में गिरा बुजुर्ग, गोताखोरों ने निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Elderly fell in canal due to foot slipping, divers pulled out
कुरुक्षेत्र। गांव दबखेड़ी के पास नरवाना ब्रांच नहर में पैर फिसलने से एक 55 साल का व्यक्ति पानी में गिर गया। सूचना पाकर गोताखोर प्रगट सिंह व उनकी टीम ने उसे सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। पूछताछ में व्यक्ति की पहचान सोहन लाल निवासी लुखी के रूप में हुई। पुलिस परिजनों के बयान लेकर सोहन लाल को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोहन लाल बुधवार सुबह किसी निजी काम से गांव दबखेड़ी आया था। शाम करीब पांच बजे घर लौटते समय वह नहर में हाथ-मुंह धोने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। नहर में गिरते ही वह बचाओ-बचाओ-बचाओ का शोर मचाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत मामले की गोताखोर प्रगट सिंह और डायल-112 टीम को दी। गोताखोर प्रगट सिंह ने अपनी टीम सुरेंद्र सिंह, गुलाब और सिंदर के साथ मिलकर उसे नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम ने परिजनों के बयान लेकर सोहन लाल को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed