फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly dies of corona, 51 newly infected, Kurukshetra

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 51 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies of corona, 51 newly infected, Kurukshetra
एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती चिकित्सक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में अब हर रोज कोरोना संक्रमितों की संख्या घटती जा रही है। मंगलवार को दो मासूमों सहित 51 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने 84 वर्षीय बुजुर्ग की कोविड से हुई मौत की पुष्टि की है। जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 381 तक पहुंच गया है।
ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद यह जिले में 21वीं मौत है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में बताया गया कि मॉडल टाउन पिहोवा वासी 85 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना पॉजिटिव होने पर दो फरवरी को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन यहां तीन फरवरी को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, जिले में 260 एक्टिव केस के साथ कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 26 हजार 512 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

इनमें से 25 हजार 871 मरीज रिकवर हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1056 सैंपलों की जांच करने पर 51 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 84 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फिलहाल 195 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 65 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए 147 सैंपल दिल्ली लैब में भेजे गए हैं। अभी तक 64 मरीजों को ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। सीएमओ ने बताया कि 667836 में से 640502 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 97.58 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.97 फीसदी तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 68 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed