फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly dies of corona, 29 new infected found, Kurukshetra

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 29 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies of corona, 29 new infected found, Kurukshetra
एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेतीं महिला स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हर दिन कोरोना के नए मामलों में गिरावट आ रही है, लेकिन मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। जिले में रविवार को जहां 29 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से होने वाली एक मौत की पुष्टि की है। जिले में अब कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़कर 386 तक पहुंच गया है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हमदीपुर वासी 71 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति को उपचार के लिए चार फरवरी को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। सात फरवरी को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में अब 162 एक्टिव केस के साथ कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26 हजार 649 तक पहुंच गई है। हालांकि बढ़ते रिकवरी दर के साथ 26 हजार 101 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा 107 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 55 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अब कोविड पॉजिटिव 162 एक्टिव केस हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट की जांच के लिए 150 सैंपल लैब में भेजे गए हैं, लेकिन अभी तक आई रिपोर्ट में 64 मरीजों को कोरोना की पुष्टि हुई है। अभी तक लिए गए 672964 में से 645286 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी दर 97.94 फीसदी पर पहुंच गई है। रविवार को भी 50 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 450 सैंपलों की जांच में 29 मरीजों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
जिला प्रशासन ने 21 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इन संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। वहीं प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में 21 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed