फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly bike rider dies after being crushed under bus

Kurukshetra News: बस के नीचे कुचले जाने से बाइक चालक बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider dies after being crushed under bus
इस्माईलाबाद। ठोल गांव में रोडवेज की बस के नीचे कुचले जाने से बाइक चालक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में चौड़ मस्तपुर निवासी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके पिता कांति स्वरूप 70 अपनी बाइक पर सवार होकर झांसा में किसी काम से गए थे। जब वे वापस अपने गांव के लिए आ रहे थे तो वह भी अपनी कार में सवार होकर उनके पीछे आ रहा था। ठोल गांव पहुंचने पर सरकारी स्कूल के निकट रोडवेज ने उसके पिता की बाइक पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में उसके पिता सड़क पर जा गिरे और बस का पिछला टायर उसके पिता के ऊपर से निकल गया। उसने अपने पिता को संभाला और एंबुलेंस की मदद से कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में ले गया। रास्ते में ही उसके पिता ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed