फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ekamjeet won under 13 by defeating Kshitij

Kurukshetra News: अंडर 13 में एकमजीत ने क्षितिज को हराकर हासिल की जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Ekamjeet won under 13 by defeating Kshitij
कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए ​खिलाड़ी। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला कुरुक्षेत्र बैडमिंटन संघ द्वारा वायर विंग्स बैडमिंटन अकादमी में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पिहोवा, थानेसर, शाहाबाद व लाडवा ब्लाॅक के विभिन्न स्कूलों व नर्सरी के करीब 150 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग के एकल, युगल व मिश्रित मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


महासचिव प्रो. तिवारी ने बताया कि दूसरे दिन के खेले गए बालक वर्ग अंडर 13 के रोमांचक मुकाबलों में एकमजीत ने क्षितिज को 21-12 व 21-12 के अंतर से हराया तथा परमीत ने स्पर्श को 21-15 और 21-11 के अंतर से हराया। वहीं अंडर 11 वर्ग में पार्थ ने सार्थक को 21-16, 21-15 से व विहान मालिक ने आचमन को 21-10 व 21-10 से हराकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संघ के महासचिव प्रो. पीसी तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बैडमिंटन के प्रति युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है व राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी टीम का निर्माण करने में भी सहायता मिलती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक खेल जरूर खेलना चाहिए। इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहता और विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में वृद्धि होती है। इस मौके पर जिला बैडमिंटन संघ के प्रधान प्रह्लाद खंडूजा, कोषाध्यक्ष मनीष सूद, टेक्निकल एडवाइजर विवेक शर्मा, बैडमिंटन कोच रोहित, बलजीत सांगवान, संजीव चोटानी, बलजीत सिंह, बलबीर कौशिक, अंकित, शांति प्रकाश सहित खिलाड़ी, अभिभावक व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed