फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Eight-year-old child dies due to drowning in Markanda river

आठ वर्षीय बच्चे की मारकंडा नदी में डूबने से मौत, तीन घंटे बरामद हुआ शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Eight-year-old child dies due to drowning in Markanda river
गांव कलसाना में मारकंडा नदी में डूबने से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे की शिनाख्त नैतिक के रूप में हुई है। तीन घंटे बाद गांव के युवकों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेज दिया है। हालांकि नदी में पानी की गहराई कम थी लेकिन माइनिंग के कारण बने गड्ढे नैतिक की जान के दुश्मन बने हैं। जानकारी के मुताबिक नैतिक शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहरी छोर पर मारकंडा नदी में नहाने गया था। कुछ देर नहाने के बाद उसके दोस्त नदी से बाहर आ गए लेकिन नैतिक नहाता ही रहा। इसी दौरान नैतिक का पांव फिसल गया और वह नदी में डूब गया। नैतिक को डूबते देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया, लेकिन आस-पास कोई नहीं था। कुछ समय बाद गांव के लोग जब नदी पर पहुंचे तो नैतिक डूब चुका था। नैतिक को बाहर निकालने के लिए गांव के 8-10 युवक नदी में कूदे, मगर नैतिक नहीं मिला। इस पर गांव के युवकों ने ही सर्च अभियान चलाकर करीब तीन घंटे बाद आधा किलोमीटर दूर पुल से नैतिक को बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी भेज दिया है। नैतिक गांव के ही सरकारी स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि माइनिंग के कारण मारकंडा नदी में गहरे गड्ढे हो गए हैं। नैतिक भी कहीं न कहीं ऐसे ही गड्ढे में फंसकर काल का ग्रास बना है। प्रशासन से डरे बिना माइनिंग चल रही है। इस तरह से माइनिंग चलती रही तो यह गांव के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। वहीं इस हादसे के बाद से गांव के अन्य बच्चे भी काफी डरे हुए है। माता-पिता बच्चों को भविष्य में नदी पर न नहाने के लिए समझा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed