फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Eight unions of the joint front will participate, there will be a traffic jam on the 9th

Kurukshetra News: साझा मोर्चा की आठ यूनियन लेंगी भाग, 9 को होगा चक्का जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Eight unions of the joint front will participate, there will be a traffic jam on the 9th
कुरुक्षेत्र। अगर आप 9 जुलाई को बसों में सफर कर कहीं जाना चाहते हो तो घर से सोच समझ कर ही निकलें। बुधवार को साझा मोर्चा के आह्वान पर सभी आठ यूनियनें मांगों को लेकर हड़ताल पर रहेंगी। हड़ताल को सफल बनाने के लिए यूनियन नेता निरंतर कर्मचारियों के साथ संपर्क साध रहे हैं। कुरुक्षेत्र डिपो में कई बार राज्य से यूनियन पदाधिकारी कर्मचारियों की बैठक ले चुके है।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन प्रधान नरेंद्र पांचाल, सचिव रणजीत करोड़ा, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन प्रधान रामपाल, राज्य मुख्य संगठन सचिव रमेश श्योकंद ने कहा कि 9 जुलाई को होने वाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी शामिल होंगे। रोडवेज का पूर्ण रूप से चक्का जाम रहेगा।
विज्ञापन

पांचाल ने बताया कि रोडवेज का साझा मोर्चा कर्मचारियों की समस्याओं पर सरकार और अधिकारियों से कई बार बातचीत कर चुका है। इस दौरान दस से 12 मांगों पर सहमति भी बनी थी, लेकिन सरकार ने अब तक किसी भी प्रकार का कोई पत्र व आदेश जारी नहीं किया इससे कर्मचारियों में भारी रोष और नाराजगी है इससे पहले महानिदेशक और पूर्व परिवहन मंत्री से बातचीत के दौरान यह मांगे मानी गई थी। लेकिन उन्हें लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed