फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Eight scientists will get Goyal Award at KU, Kurukshetra

केयू में आठ वैज्ञानिकों को मिलेगा गोयल अवॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Eight scientists will get Goyal Award at KU, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आठ अप्रैल को देश के आठ महान वैज्ञानिकों को गोयल अवॉर्ड सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। विवि. के सीनेट हॉल में होने वाले इस समारोह में राष्ट्रीय मान्यता बोर्ड, नई दिल्ली के डॉ. केके अग्रवाल मुख्यातिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे।
गोयल अवॉर्ड 2018-19 के लिए एप्लाइड साइंस के क्षेत्र में योगदान के लिए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, न्यू दिल्ली के डॉ. एनके मेहरा, केमिकल साइंसेज के लिए सीएसआईआर एनआईआईएसटी तिरुवनंतपुरम के डॉ. ए अजयघोष, लाइफ साइंसेज में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बीएचयू, वाराणसी से डॉ. श्याम सुंदर, फिजिकल साइंसेज के क्षेत्र में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज, बेंगलुरु की डॉ. रोहिणी एम गोडबोले को दो लाख रुपये की राशि व इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं राजीब गोयल यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड 2018-19 के लिए एप्लाइड साइंस के क्षेत्र में योगदान के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंदौर के डॉ. रजनीश मिश्रा, केमिकल साइंसेज के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजूकेशन एंड रिसर्च, तिरुवनंतपुरम के डॉ. काना एम सुरेशन, लाइफ साइंसेज के क्षेत्र में इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी एरिड एंड ट्रोपिक्स के डॉ. राजीव के वार्ष्णेय तथा फिजिकल साइंसेज के क्षेत्र में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर की डॉ. सुमन चक्रवर्ती को एक लाख रुपये की राशि व अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 1992 से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा हर वर्ष भारतीय वैज्ञानिकों को उनके उत्कृष्ट शोध के लिए दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोयल अवॉर्ड कमेटी के संयोजक डॉ. संजीव अरोड़ा ने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव का विषय है कि देश के महान वैज्ञानिकों को विश्वविद्यालय में गोयल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। अवॉर्ड के रूप में वैज्ञानिकों को गोयल पुरस्कार के रूप में दो लाख रुपये व राजीव गोयल अवॉर्ड के रूप में एक लाख रुपये की धनराशि के साथ-साथ मेडल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed