फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Eight days after taking oath, Nagar Parishad President Maafi Dhanda took charge

Kurukshetra News: शपथ के आठ दिन बाद नगर परिषद अध्यक्ष माफी ढांडा ने संभाला पदभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Eight days after taking oath, Nagar Parishad President Maafi Dhanda took charge
कुरुक्षेत्र। पदभार ग्रहण करने से पहले हवन यज्ञ में आहुति डालते हुए नप चेयरपर्सन माफी ढांडा व अन
कुरुक्षेत्र। शपथ ग्रहण करने के आठ दिन बाद वीरवार को आखिरकार नगर परिषद चेयरपर्सन माफी ढांडा ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। नवरात्र उत्सव के चलते उन्होंने पहले मां कात्यायनी की पूजा की और फिर नप कार्यालय परिसर में हवन किया जिसके बाद कुर्सी संभाली।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के अलावा नप के सभी अधिकारी व नवनिर्वाचित पार्षद आयोजन में शामिल रहे। अब संभावना जताई जा रही है कि अब शहर में विकास कार्य तेज रफ्तार से होंगे, जिससे आमजन को सुविधा मिल पाएंगी। दो मार्च को चुनाव व 12 मार्च को परिणाम आने के बाद माफी ढांडा अध्यक्ष निर्वाचित हुईं थी। 25 मार्च को उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शपथ ग्रहण की थी। उसके बाद वीरवार को उन्होंने अपना पदभार ग्रहण किया, जिस दौरान भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस समर्थित व आजाद विजयी हुए पार्षद भी मौजूद रहे। बता दें कि पदभार ग्रहण करने से पहले माफी ढांडा का कार्यालय पूरी तरह से चकाचक किया गया है। पंखे से लेकर एसी व फर्नीचर तक नया लाया गया है।
विज्ञापन


किसी भी वार्ड में नहीं रहने दी जाएगी विकास कार्यों की कमी : माफी
माफी ढांडा ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी भी वार्ड में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। हर वार्ड में समान रूप से कार्य करवाए जाएंगे। सभी पार्षदों से विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए जाएंगे, जिन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। हर वार्ड में लोगों को अधिक से अधिक सहूलियत मिले, इसके लिए हर समय तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तेज गति से होंगे विकास कार्य : सुधा
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि अध्यक्ष ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है, जिसके बाद अब शहर के विकास कार्य और भी तेज गति से होंगे। सभी पार्षद मिलकर शहर को बेहतर बनाने का कार्य करेंगे।

कुरुक्षेत्र। पदभार ग्रहण करने से पहले हवन यज्ञ में आहुति डालते हुए नप चेयरपर्सन माफी ढांडा व अन

कुरुक्षेत्र। पदभार ग्रहण करने से पहले हवन यज्ञ में आहुति डालते हुए नप चेयरपर्सन माफी ढांडा व अन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed