{"_id":"66178200253d9a611a029033","slug":"eid-ul-fitr-celebration-seen-in-kurukshetra-muslim-community-people-offered-namaz-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में दिखी ईद उल फितर की धूम: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अता की नमाज, भाईचारे का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में दिखी ईद उल फितर की धूम: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अता की नमाज, भाईचारे का दिया संदेश
Thu, 11 Apr 2024 11:54 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:54 AM IST
सार
कुरुक्षेत्र में नरकातारी रोड पर स्थित मस्जिद में वीरवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर ईद उल फितर की नमाज अता की गई, जिसमें हिस्सा लेने के लिए मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग मस्जिद में इकट्ठा हुए थे। मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह से नमाज अता करते हुए भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
ईद उल फितर
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुरुक्षेत्र में ईद उल फितर पर्व की धूम देखने को मिली, जिसके चलते जहां जिले भर की मस्जिदों को सजाया गया था तो वहीं ईद को लेकर सिख समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। ईद उल फितर को लेकर जिले भर की मस्जिदों में नवाज अता की तो वहीं एक दूसरे का मुंह मीठा करवा, एक दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारक का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
वहीं शहर के नरकातारी रोड पर स्थित मस्जिद में वीरवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर ईद उल फितर की नमाज अता की गई, जिसमें हिस्सा लेने के लिए मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग मस्जिद में इकट्ठा हुए थे। मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह से नमाज अता करते हुए भाईचारे का संदेश दिया और खुशहाली के लिए दुआ की।
विज्ञापन
मस्जिद में सुबह से ही मुस्लिम समाज के बच्चे और बुजुर्ग और नौजवान युवा नए कपड़े पहन कर पहुंचना शुरू हो गए थे। नमाज अता करने के बाद मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद बोल कर भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
चीनी मस्जिद के इमाम सगीर अहमद का कहना है कि ईद उल फितर का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। इसके लिए जिले भर की मस्जिदों को सजाया गया था। मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने ईद उल फितर की नवाज अता करने के बाद भाईचारे का संदेश दिया।