फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Education world is angry over the murder of the principal, private school operators took to the streets

Kurukshetra News: प्रधानाचार्य की हत्या से शिक्षा जगत में आक्रोश, सड़क पर उतरे निजी स्कूल संचालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Education world is angry over the murder of the principal, private school operators took to the streets
कुरुक्षेत्र। ज्ञापन सौंपते हुए  फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान सहि - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। हिसार में गुरु पूर्णिमा के दिन एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के द्वारा अपने प्रधानाचार्य की चाकू घोंप कर हत्या करने के मामले में प्रदेश भर के स्कूल संचालकों में भारी आक्रोश है। इस घटना के विरोध में जिले के करीब सीबीएसई से जुड़े करीब 250 स्कूल संचालकों ने बुधवार को स्कूल को बंद रखकर जिला मुख्यालय पर एक घंटे तक प्रदर्शन किया, इसमें विभिन्न निजी स्कूल संगठन और संस्था स्कूलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर एकत्रित हुए निजी स्कूल संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून की मांग की। संगठन के सदस्यों ने कहा कि यदि जल्द इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में शिक्षक ही सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो शिक्षा का माहौल कैसे सुरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन




एसोसिएशन के जिला प्रधान राजीव चावला ने कहा कि प्रधानाचार्य की हत्या कोई पहली घटना नहीं है। कुछ समय पहले यमुनानगर में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। उन्होंने मांग की कि प्रदेश में तत्काल प्रभाव से स्कूल सुरक्षा कानून बनाया जाए। वह इस कानून के तहत यदि कोई छात्र या अभिभावक किसी शिक्षक, स्टाफ या स्कूल भवन को नुकसान पहुंचाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

कुरुक्षेत्र। ज्ञापन सौंपते हुए  फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान सहि

कुरुक्षेत्र। ज्ञापन सौंपते हुए  फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान सहि- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed